रिकांगपिओ 11 अक्तूबर, 2021
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने आज यहां बताया कि जिले में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत सभी कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कर डाटाबेस तैयार किया जाएगा ताकि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों के लिए सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे उनके विभागों में कार्यरत सभी गैर असंगठित कामगारों का 31 दिसम्बर, 2021 तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि जिला में मनरेगा, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा-कार्यकर्ता, मिड-डे मील वर्कर, भवन एवं स्व-निर्माण बोर्ड के तहत पंजीकृत कामगारों व अन्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत सभी कामगारों का पंजीकरण श्रम पोर्टल पर करना आवश्यक है।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मनरेगा से संबंधित सभी कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग को सभी आशा-कार्यकर्ताओं, उप-निदेशक उच्चतर शिक्षा को सभी मिड-डे मील वर्कर, श्रम विभाग को सभी भवन एवं अन्य स्व-निर्माण कामगारों, दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों का, मतस्य विभाग को मछली व्यवसाय से जुड़े कामगारों तथा अन्य गैर असंगठित कामगारों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक की कार्यवाही का संचालन श्रम अधिकारी एस.एस बिश्ट ने किया।
.0.
![](https://himachalnewsonline.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20210909-WA0000.jpg)