Fri. Mar 29th, 2024

मंडी, 23 फरवरी – अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि स्वर्णिम महोत्सव मंडी-2021 को जनसहयोग से भव्य व अधिक भावपूर्ण बनाया जाएगा। महोत्सव की थीम हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के 50 साल की स्वर्णिम यात्रा पर केंद्रित है, इसलिए सभी आयोजनों में इस थीम को जीवंत बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह बात कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्रि, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, एडीएम श्रवण मांटा सहित मौजूद अन्य अधिकारियों ने महोत्सव के आयोजन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।