Sat. May 4th, 2024

मंडी, 01 मार्च: अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2021 में सामाजिक संदेशों के प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा। जनजागरूकता के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे। महोत्सव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति जैसे अभियानों के तहत विविध गतिविधियां की जाएंगी। जलेब में भी सामाजिक संदेश की झांकियां शामिल होंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सामाजिक संदेशों से जुड़ी गतिविधियों के आयोजन को लेकर सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि जलेब में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रथ चलाया जाएगा। वहीं नशा मुक्ति जैसे संदेश के साथ शहर में हर दिन अलग अलग जगह ‘फ्लैश मॉब’ आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा जलेब को अधिक आकर्षक बनाने के लिए ऊंटों का काफिला, मुखौटा डांस और सभी जिलों कीे लोक संस्कृति का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बैठक में सहायक आयुक्त संजय कुमार, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश बंसल, जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना, वल्लभ डिग्री कॉलेज के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।