Sat. May 4th, 2024
आज भारतीय जनता पार्टी जिला चम्बा की बैठक डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के बनीखेत में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री त्रिलोक कपूर जी, प्रदेश भाजपा सचिव आदरणीय श्री तिलकराज शर्मा जी, कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक आदरणीय श्री राजपाल सिंह जी, जिला मार्किट कमेटी अध्यक्ष श्री डी एस ठाकुर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में भाजपा जिला चम्बा के जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला चम्बा के सातों मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला चम्बा के अंतर्गत आने वाले पांचों मंडलों जिसमें भाजपा मंडल डल्हौजी, मंडल चम्बा, मंडल चुराह, मंडल भटियात, मंडल भरमौर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी द्वारा किये जाने वाले आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करना रहा।