Sat. May 18th, 2024
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड – ए) मंडी के प्रधानाचार्य (Sr. Scale)  शिवेंद्र डोगर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड – ए) मंडी  में  नारी सम्मान तथा सशक्तिकरण को लेकर
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस”  के उपलक्ष पर  कार्यक्रम आयोजित किया गया l
इस   उपलक्ष पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड – ए) मंडी के प्रधानाचार्य (Sr. Scale)  शिवेंद्र डोगर  ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की तथा महिलाओं की घर से लेकर विश्व स्तर , जन्म से लेकर मृत्यु तक भूमिका को समाज़ के पथ प्रदर्शन का प्रतीक बताया l
कार्यक्रम  में उपस्थित संस्थागत विभिन्न Trades के प्रशिक्षनार्थीयों ने विभिन्न गतिविधियों/प्रतियोगिताओं   पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, सोलो डांस, सोलो सौंग,  पहाड़ी डांस व नाटी  आदि में ओजस्वीपूर्ण    ढंग से भाग लिया l
प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न ट्रेडस के  59 प्रशिक्षनार्थीयों ने  भाग लिया जिसमें पोस्टर मेकिंग   में प्रथम स्थान पर  प्रियंका , स्लोगन राइटिंग में  प्रथम स्थान हलीशा,   सोलो डांस में प्रथम  स्थान  शिल्पा,  सोलो सौंग में दर्शना ,    पहाड़ी डांस में निशा एंड फ्रेंड्स ग्रुप तथा पहाड़ी डांस में  स्वेता और दिव्य  ने प्राप्त किया l
इस मौके पर मुख्यातिथि श्री शिवेंद्र डोगर ने  प्रथम स्थान पर रहे  प्रशिक्षनार्थी  प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक नवाज़ा l
इस  कार्यक्रम में समूह अनुदेशक,  प्रवीण धीमान , भाषा अध्यापक  प्रदीप सिंह, अनुदेशक   जगजीत राणा  तथा विशाल  राणा,  महिला शक्ति में मीना,   हरिता , रंजीता, सुनीता, शिवाली, नीलम, कवीन्द्रा, और आयोजक वर्ग  में  दिनेश, सुनीता , शिवाली, अनीता, अनु, कनिका, गंगा,   सुनीता,  प्रिंटि,  पार्वती उपस्थित रहे l