Wed. Apr 24th, 2024

आज हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने जिला किन्नौर के निचार तहसील के सुंगरा गांव में वन महोत्सव पौधारोपण कार्यक्रम अभियान 2021 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर पौधारोपण किया तथा सभी लोगों को प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौैधे लगाने चाहिए।
सूरत नेगी ने सभी लोगों विशेषकर महिला मण्डलों तथा युवक मण्डल के सदस्यों से आग्रह किया कि वे जिले को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड पौधे रोपित करे ताकि देव भूमि किन्नौर अपने प्राकृतिक सौंन्र्दय के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी रहे। उन्होनें कहा कि पेड पौधों की भू-स्खलन रोकने में अहम भूमिका रहती है। उन्होनें वन विभाग को कहा कि वे जंगलो में फलदार पौधे लगाए जंगली जानवरो खास कर बंन्दरों इत्यादी को जंगलो में आहार उपल्बध हो इससे जंगली जानवर किसानों व बागवानों की फसल को भी नुकसान नहीं पहुचाएगें। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में सूरत नेगी के साथ वन मंडल अधिकारी किन्नौर रजनोल्ड राॅयस्टन, पंचायत समिति निचार सुनील नेगी, निचार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डायरेक्टर बलदेव, मंडल महामंत्री युवराज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण, आईटी सेल जिला सचिव रवि नेगी, पदम देव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा वन विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।