Fri. Apr 26th, 2024

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने सामान्य उद्योग निगम की ओर से यहां प्रदेश सरकार को लाभांश के रूप में 37,79,796 रुपये का चैक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सामान्य उद्योग निगम की ओर से मुख्यमंत्री कोविड फंड के लिए भी 8,82,000 रुपये का एक अन्य चैक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सामान्य उद्योग निगम का आभार व्यक्त किया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग आर.डी. धीमान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।