Fri. Apr 26th, 2024
दिनांक 27 अगस्त, 2021
          नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से भेंट की
              हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन  के महासचिव महेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रधान, श्री भूपिन्द्र सिंह बाॅबी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की।
इस मौके पर कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप प्रधान श्री चानण मैहता, महासचिव, श्री महेश कुमार, उप प्रधान श्री राजेन्द्र सिंह मियाॅं, संयुक्त सचिव, श्री महेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष, श्री संजय एवं कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य सर्वश्री रमेश चन्द, विनोद कुमार, अमर सिंह, मनोज शर्मा, विजय कुमार, नवनीत कुमार, कुलदीप सिंह और रक्षित कुमार उपस्थित रहे।