Mon. May 6th, 2024

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का किन्नौर जिले को आॅक्सीजन युक्त एक ऐम्बुलैंस उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस महिंद्रा ग्रुप की और से सी.एस.आर के तहत मुख्यमंत्री को 5 आॅक्सीजन युक्त रोगी वाहन प्रदान किए गए थे जिसमें से एक रोगी वाहन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनजातीय जिला किन्नौर को प्रदान किया।
उपायुक्त ने कहा कि आॅक्सीजन युक्त इस वाहन के प्राप्त होने से कठिन भोगौलिक परिस्थितियों वाले जनजातीय जिले के रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस रोगी वाहन में रोगियों के लिए आॅक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने इसके लिए महिंद्रा ग्रुप का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी भी उपस्थित थे।
.0.