Fri. Apr 26th, 2024

किन्नौर जिले मे आज कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बताया कि जिले मे आज कोविड -19 के 207 सेम्पल लिए गए। जिनमें 17 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 153 सेम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। और 37 सेम्पल आईजीएमसी शिमला जांच के लिए भेजे गए है जिनकी रिपार्ट कल सांय तक आएगी। पॉजिटिव आने वाले 8 महिला एवं 9 पुरूष शामिल है । पॉजिटिव आने वालों की आयु 12 वर्ष से 71 वर्ष के बीच में है। पॉजिटिव आने वालो में चागों गांव से 2 लडके व 1 महिला , स्पीलो गांव से 1 पुरूष, कामरू गांव से 1 पुरूष, निचार के कंगोस गांव से 1 महिला, पुलिस लाईन रिंकागपिओ से 1 पुरूष व 1 महिला, एच आर टीसी का 1 बस कन्डकटर, मुरगं गांव से 1 महिला, भाबा गांव से 1 पुरूष, आंसरग गांव से 1 महिला भाबा नगर से 1पुरूष, रिंकागपिओ से 1 महिला व क्षेत्रिय अस्पताल का 1 चालक व अन्य 2 महिलाएं शामिल है।
डा0 सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 13457 सेम्पल लिए गए है जिनमें से 864 मामले पॉजिटिव आए है तथा जिले में कोरोना के संक्रिय मामलो की संख्या 180 है जबकि 673 रोेगी स्वस्थ हो चुके है उन्होने बताया कि जिले में कोरोना के कारण 13 रोगीयों की मृृत्यु हो चुकी है।