Sun. Apr 28th, 2024

राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह रिकांग पिओ में जिला के लोगों की समस्याओं को सुना व उन्हें शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार जनजातीय जिला के समग्र विकास तथा लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का निपटारा करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।