Mon. Apr 29th, 2024

जिला आयुर्वेद विभाग सोलन द्वारा धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल, गुल्हाड़ी, बारियां तथा जाबली में एनीमिया तथा कोविड-19 बारे जागरूक शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 348 रोगियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल में 108, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में 73, ग्राम पंचायत बारियां में 61 तथा ग्राम पंचायत जाबली में 106 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया।
डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। इस रोग में शरीर के ब्लड सेल्स का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। महिलाओं में एनीमिया की शिकायत ज्यादा पाई जाती है।
लोगों को संतुलित आहार लेने के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में लोगों को आयरन, कैल्शियम, विटामिन, कार्बोहाईड्रेट तथा फाइबर युक्त आहार लेने का परामर्श दिया गया।
शिविर में कोविड-19 से सुरक्षा बारे भी लोगों को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित सामाजिक दूरी, मास्क पहनने तथा 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ धोने या सेनिटाइजर के उपयोग करने के लिए कहा गया। लोगों को बताया गया कि कोई भी संक्रमण या बीमारी तभी प्रभावित करती है जब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. प्रियंका सूद, डाॅ. कामिनी, डाॅ. रक्षा तथा आयुर्वेद विभाग के अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय निवासी थे