Tue. May 14th, 2024

जिला आयुर्वेद विभाग सोलन द्वारा धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रोड़ी, सूरजपुर, हुड़ंग तथा जंगेशू में एनीमिया तथा कोविड-19 बारे जागरूक शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 404 रोगियों की एनीमिया जांच की गई। ग्राम पंचायत रोड़ी में 99, ग्राम पंचायत सूरजपुर में 99 ग्राम पंचायत हुड़ंग में 165 तथा ग्राम पंचायत जंगेशू में 41 रोगियों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। इस रोग में शरीर के ब्लड सेल्स का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। लोगों को संतुलित आहार लेने के बारे में भी जानकारी दी गई।
शिविर में कोविड-19 से सुरक्षा बारे भी लोगों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार का शिविर 25 सितम्बर, 2020 को ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के पंचायत घर कृष्णगढ़, ग्राम पंचायत ढकरियाणा के पंचायत घर ढकरियाणा, ग्राम पंचायत टकसाल के पंचायत घर टकसाल, ग्राम पंचायत दाड़वां के पंचायत घर दाड़वां,एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. प्रियंका सूद, डाॅ. विनय सूद, डाॅ. रक्षा तथा आयुर्वेद विभाग के अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय निवासी थे।