Fri. May 17th, 2024
चंबा जिला के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित
चंबा, 08 दिसम्बर: चंबा जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। यह जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने दी।
यह रहे विजेता
उन्होंने बताया कि  चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज, भरमौर  विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ.जनक राज, चंबा  विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नीरज नैयर, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दविंदर सिंह तथा भटियात विधानसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया विजयी रहे हैं।
चुराह विधानसभा क्षेत्र
चुराह विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हंस राज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार  यशवंत सिंह को 2642  वोटों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हंस राज को 32095 मत तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिंह को 29453 मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नंद कुमार जरयाल को 385  तथा 394 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।
 भरमौर विधानसभा क्षेत्र
भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ जनक राज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार  ठाकुर सिंह भरमौरी को 5272 वोटों से पराजित किया l
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. जनक राज को 30336 मत तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ठाकुर सिंह भरमौरी को 25164 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा हिमाचल जन क्रांति पार्टी की पूजा  को 242,  आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश चंद को 237 तथा हिमाचल जनता पार्टी के उम्मीदवार रसीला राम को 187 मत प्राप्त हुये, जबकि 343 व्यक्तियों
 ने नोटा का प्रयोग किया।
चंबा विधानसभा क्षेत्र
    चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीरज नैयर ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नीलम नैयर  को 7782 वोटों से पराजित किया।
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीरज नैयर को 32783 मत तथा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नीलम नैयर को 25001 वोट प्राप्त हुए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार परस राम को 247, भारतीय वीर दल के उम्मीदवार उत्तम चंद को 159, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शशिकांत को 356,  निर्दलीय उम्मीदवार इंदिरा को 2443 मत प्राप्त हुए जबकि 539 व्यक्तियों ने  नोटा मत का प्रयोग किया।
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र
    डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार आशा कुमारी को  9918 वोटों से पराजित किया।
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दविंदर सिंह को 33488 तथा कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार आशा कुमारी को 23570 वोट प्राप्त हुए।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार बकारिया  को 358  तथा  आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सरीन को 207,  निर्दलीय उम्मीदवार रिंकू को 241 मत प्राप्त हुए,  जबकि 382 व्यक्तियों ने नोटा मत का प्रयोग किया।
भटियात विधानसभा क्षेत्र
भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बिक्रम सिंह को  1567 वोटों से पराजित किया।
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार  कुलदीप सिंह पठानिया को 25989 मत तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बिक्रम सिंह को 24422 वोट प्राप्त हुए। हिन्दू समाज पार्टी के उम्मीदवार अमृता चौधरी  को 607,  आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश कुमार को 197,  निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल सिंह को 7741 मत प्राप्त हुए
 जबकि 468 व्यक्तियों ने नोटा मत का प्रयोग किया।