Sat. Apr 20th, 2024

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति पूर्ण चंद ठाकुर ने आज यहां बताया कि अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक की अवधि के लिए भारतीय खाद्य निगम के मुख्य वितरण केंद्र ढली से प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भंडारों तक वस्तुओं के ढुलान कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की जानी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निविदा प्रपत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। निविदाएं 20 जुलाई, 2020 को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय में प्रातः 11 बजे तक प्राप्त हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई, 2020 सायं 3 बजे निविदा करने वालों व उनके प्रतिनिधियों के समक्ष अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में यह निविदाएं खोली जाएगी