Fri. May 3rd, 2024

जिला सहकारी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक आज सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं शिमला के कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में भूप सिंह की अध्यक्षता में महा संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मुकेश वर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान, तेजेन्द्र शर्मा को उप-प्रधान, नवीन शर्मा को महा सचिव, सुधीर कुमार को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। भूप सिंह मुख्य सलाहकार, सुमित कुमार प्रेस सचिव तथा सुदेश कुमारी, विनोद चैहान, विकास भ्रौटा, जगदीश चंद व योगेश शर्मा को सदस्य चुना गया।
पे्रस सचिव सुमित कुमार ने आज यहां प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी।