Fri. Oct 18th, 2024

डलहौजी हिलटॉप स्कूल डलहौजी में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की अध्यक्ष महोदया डॉ.पूनम राय धवन तथा
चेयरमैन श्री सुधीर कुमार धवन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के
चारों सदनों – शेक्सपियर,डिकेन्स, कीट्स और वर्ड्सवर्थ के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने समाज विज्ञान से संबंधित विविध प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी
जानकारी का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में डिकेन्स सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि
शेक्सपियर सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूल अध्यक्ष महोदया डॉ. पूनम राय धवन जी ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित
करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए
प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए बल्कि उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देने
के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।