Thu. Apr 25th, 2024

मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत रिवालसर में 14 फरवरी को होने वाले जनमंच से पहले क्षेत्र में प्री जनमंच गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत 5 फरवरी को ग्राम पंचायत दरव्यास और दूसरा खाबू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों की समस्याओं के मौके पर निपटारे के साथ साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। यह जानकारी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने दी।
ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जनमंच में नगर पंचायत रिवालसर और साथ लगती 10 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निपटारे पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इनमें ग्राम पंचायत कोठी गैहरी, सरध्वार, दरव्यास, दूसरा खाबू, रियुर, समलौण, सिद्धयाणी, सरकीधार, लोअर रिवालसर और डहणु शामिल हैं।