Sun. May 5th, 2024

अर्की/सोलन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान ग्रोउंड में हुई भाजपा अर्की मंडल द्वारा आयोजित जन सभा में पहुंचे उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पाल सिंह, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, सोलन ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्या, सोलन सह प्रभारी संजय सूद, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पर्यटन बोर्ड की अध्यक्ष रश्मिधर सूद, भाजपा मंडल अध्यक्ष डी के शर्मा, पूर्व विधयाक के एल ठाकुर, विधायक परमजीत पुम्मी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अर्की मंडल द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जनता में और भाजपा के समर्थकों में बहुत जोश देखा गया।
भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री
जन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज 42 करोड़ के शिलान्यास किए और पूर्व में भी 100 करोड़ से अधिक शिलान्यास अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए कर चुके है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक किसान के बेटा है जनता का दर्द व समस्या को समझता है और उसका समाधान भी करते है। एसा मुख्यमंत्री जो जनता का फ़ोन खुद उठता है और समस्याओं को हल करता है यह हिमाचल के लिए गर्व की बात। हमारे मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं नही करते उन्हें पूरा भी करते है, जो हमारी जनता ने मांग वो सब जयराम जी ने दिया।
उन्होंने कहा कि इन उप चनावों में अर्की की जनता कमल का फूल खिलाएगी और 2022 में भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा अर्की विधानसभा क्षेत्र अनेकों दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मुझे पूरा विश्वास है कि अर्की अब नए विकास को ओर बढेगा। अर्की की जनता ने पूर्व में लोक सभा चुनावों में भाजपा को 30000 से अधिक लीड दिलाई थी , एक कठिन कार्य को पूर्ण किया था।
उन्होंने कहा कि उनकी जनता के बीच आने की प्रबल इच्छा थी और आपके बीच आकर प्रसन्नता हुई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिछले 50 वर्षों में कोई सुविधा नहीं खड़ी की और हमने 10 दिन में 500 वेंटिलेटर लाए और आज हमारे पास 800 से ज़्यादा वेंटीलेटर है। कांग्रेस को आज प्रश्न पूछने का कोई हक नही है।
आज हिमाचल ने कोविड से निपटने के लिए अच्छा काम किया है, हम टिरकाकरण में भी देश मे नंबर वन है।
उन्होंने कहा कि समय कैसा भी हो हमने विकास रुकने नहीं दिया, विकास पूरे प्रदेश में चलता गया। अर्की में भी हमने लगभाग 144 करोड़ के शिलान्यास किए 102 करोड़ वर्चुअल और 42 करोड़ एक्चुअल। उन्होंने कहा कि इस बार अर्की में निरंतर विकास के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र सरकार के साथ चलने वाला है।
उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणा करते हुए दाड़लाघाट को बी डो ओ ऑफिस दिया, ई एस आई दाड़लाघाट को सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने, बेरल एवं कुनिहार में पटवार सर्किल और जिला स्तरीय सायर मेले को प्रदेश स्तरीय मेला गिषित किया।
9 Attachments