Sun. May 19th, 2024

नरेंद्र ठाकुर आई टी विभाग भाजपा जिला कुल्लू के संयोजक तथा पुष्पिंदर ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त। चारों मंडलों के संयोजक भी हुए नियुक्त।

आई टी विभाग भाजपा जिला कुल्लू
आई टी विभाग भाजपा ज़िला कुल्लू के नव नियुक्त संयोजक श्री नरेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पिंदर ठाकुर। चारों मंडलों के संयोजक
मनाली मंडल से मंजीत सिंह गुलाटी, कुल्लू मंडल से निखिल ठाकुर, बंजार मंडल से मधुसूदन शर्मा, आनी मंडल से आशीष शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री श्री पवन राणा और आई टी विभाग भाजपा के प्रदेश संयोजक श्री चेतन बरागटा का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

उन्होंने कुल्लू के चारों मंडलों के नियुक्त संयोजक तथा आई टी विभाग प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त सदस्य श्री पुष्पिंदर ठाकुर को बधाई दी।

उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियाँ आई टी विभाग के माध्यम से आम जन मानस तक पहुंचे इस पर काम किया जाएगा।

बंजार विधान सभा के छोटे से गांव सैंज से अपना राजनीतिक सफर शुरू करके भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में बूथ से लेकर मंडल तक तथा जिला में अहम पदों पर रह कर अपनी पहचान बनाई।

नरेंद्र ठाकुर पिछले तीन साल से आई टी सेल के जिला संयोजक के रूप तथा पुष्पिंदर ठाकुर ज़िला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में पार्टी को सोशल मीडिया में सशक्त और मजबूत करने का काम किया और आगे भी किया जायेगा।

आई टी विभाग के सदस्यों की नियुक्ति और ताजपोशी पर वन परिवहन युवा सेवाएं और खेल मंत्री तथा मनाली मंडल के विधायक गिविंद सिंह ठाकुर ने बधाई दी। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक एवं सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने सभी को मुबारकबाद दी।

भाजपा ज़िला कुल्लू के अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, महामंत्री अखिलेश कपूर और जोगिंदर शुक्ला ने समस्त कार्यकारिणी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की।

ज़िला कुल्लू के सभी मोर्चों के अध्यक्ष ने भी दूरभाष से संपर्क करके समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी।

नरेंद्र ठाकुर ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगी