Mon. May 20th, 2024

मंडी, 28 दिसंबर। हिमाचल सरकार के 11 विभागों द्वारा पड्डल मैदान में सजाई प्रदर्शनी लोगों के अवलोकन को 31 दिसंबर तक लगी रहेगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सरकार का चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों ने मंडी के पड्डल मैदान में विकास प्रदर्शनी लगाई है। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा को दिखाने के साथ साथ 4 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पड्डल में बने प्रदर्शनी डोम में जाकर इस शानदार प्रदर्शन का अवश्य अवलोकन करें।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर को पड्डल में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी खूब प्रशंसा की थी। उन्होंने स्वयं हर स्टॉल में जाकर वहां प्रदर्शित सामग्री को बारीकी से देखने के साथ ही पूरी दिलचस्पी से उसकी जानकारी ली थी।