Wed. May 8th, 2024

वन विभाग के प्रधान मुख्यालय कार्यालय  से  चतुर्थ श्रेणी के  12 तथा मुख्य अरण्यपाल शिमला वृत्त के 7 कर्मचारियों को 10% कोटा के अंतर्गत आज पदोन्नत किया गया। इन कर्मचारियों को मेरिट के आधार पर विभिन्न वृत्तों में भेजा गया है। पदोंन्नत वनरक्षकों को पदोन्नति के बाद विभिन्न वृत्तों और वन मंडलों में तैनाटी दी गयी है जिनमें प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) हिमाचल प्रदेश से भगत सिंह को रामपुर, ठाकुर दास और जय लाल को मंडी, पाल सिंह को शिमला. किशोर कुमार को हमीरपुर,कृष्णा देवी को सोलन, रमेशचंद और जय दत्त को नाहन, हीरा सिंह को धर्मशाला, नेत्र सिंह और नरेंद्र पाल को चंबा वृत्त में भेजा गया है | इसी तरह सी सी एफ शिमला से प्रेम लाल, जोगिन्द्र सिंह, बालकृष्ण, देस राज और लोभा राम को रोहडू वन मंडल, इंद्र सिंह को शिमला शहरी वन मंडल तथा राजेश शर्मा को ठियोग वन मंडल भेजा गया है | हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल और हिमाचल प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के वन बल  मुखिया राजीव कुमार तथा समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से चतुर्थ श्रेणी के पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को इस पदोन्नति से प्रोत्साहन मिला है और कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इन पदोन्नतियों उसे वन विभाग में वन रक्षकों की भारी कमी को भी पूरा किया जा सकेगा।