Tue. May 14th, 2024

जिला लाहौल स्पीति में  हो रहे हिमपात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि सड़क एवं मौसम की स्थिति और राष्ट्रीय उच्च मार्ग  पर कड़ाके की ठंड से जमी हुई   बर्फ  तथा फिसलन  की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की है |

 उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा  ने बर्फबारी की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए    आदेश जारी किये हैं की केलांग से मनाली मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी |

 

 उपायुक्त ने  पुलिस विभाग लाहौल स्पीति को यातायात प्रबंधन की निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि  जिला कुल्लू पुलिस विभाग के साथ भी समन्वय स्थापित करें ।

 आदेश में उन्होंने यह भी सलाह दी है कि

 खराब मौसम के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है |

 

 उपायुक्त ने  बर्फबारी  में  घाटी में यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। उन्होंने सभी होटल और होमस्टे मालिकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने मेहमानों को भी सुरक्षित रहने की  सलाह दें |

 

किसी भी आपातकाल की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला लाहौल एवं स्पिति को 94594-61355, 01900202509, 510, 517, टोल फ्री  1077 नम्बरों पर सूचित करें |