Fri. Apr 26th, 2024

भाजपा के शासनकाल में डलहौजी चुनाव क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आर्शीवाद से अथाह विकास करवाया जा रहा है

 CHAMBA NEWS भाजपा के शासनकाल में डलहौजी चुनाव क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
के आर्शीवाद से अथाह विकास करवाया जा रहा है। जबकि कांग्रेस विधायक आशा
कुमारी भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास से घबरा गई हैं। जिन्होंने
आजतक अपनी गृह पंचायत सहित साथ लगती पंचायतों के लोगों के लिए सडक़ सुविधा
उपलब्ध नहीं करवाई वह कांग्रेस नेत्री जन हितैषी होने का दम भर रही हैैं।
परंतु जनता सबकुछ जानती है और अगले विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस
को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में करारी शिकस्त देगी। यह बातें जिला
मार्केटिंग कमेटी के चेयरमेन व बीते विस चुनावों में डलहौजी चुनाव
क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे डीएस ठाकुर ने बुधवार को बनीखेत में
आयोजित पत्रकार वार्ता दौरान कहीं। डीएस ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासन में
सलूणी में फायर स्टेशन, आईटीआई, सलूणी अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा
देकर अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
किया जाना, डलहौजी के लिए 65 करोड़, सलूणी के लिए 45 करोड़, बनीखेत के
लिए 29 करोड़ तथा भलेई क्षेत्र के लिए 12 करोड़ की पेयजल योजनाएं स्वीकृत
करवाई गई हैं। इसी के साथ-साथ  सलूणी-किलोड़ सडक़ का टेंडर लग चुका है और
जल्द सडक़ का निर्माण होगा, गोली से लंगेरा तक सौ किलोमीटर सडक़ को
भारतमाला परियोजना के तहत शामिल किया जाना, जिससे कि सलूणी क्षेत्र में
पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय के बढ़ावे के
लिए अक्टूबर में तलेरु बोटिंग प्वाईट पर प्रस्तावित ड्रैगन बोट फेस्टिवल
आदि भाजपा सरकार की कई उपलब्धियां हैं। ठाकुर ने कहा कि लचोड़ी में
पॉलीटेक्निक कॉलेज व उपमंडल डलहौजी में सरकारी महाविद्यालय खुलवाने के भी
निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल की विधायक
होने के नाते आशा कुमारी सरकार की जमकर आलोचना कर रही हैं। मगर हकीकत यह
है कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों से घबराकर विधायक अब अपनी ही पार्टी के
कार्यकर्ताओं को फिर से कांग्रेस में शामिल कर उनका स्वागत करते हुए जनता
को गुमराह कर अपनी साख बचाने का प्रयास कर रही हैं। डीएस ठाकुर ने कहा कि
भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितैषी नीतियों से
प्रभावित होकर डलहौजी चुनाव क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर कई कांग्रेस
कार्यकर्ता कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिससे
कि स्पष्ट होता है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में डलहौजी विधानसभा
क्षेत्र में भी कमल खिलेगा। पत्रकार वार्ता दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी
मौजूद रहे।
Attachments area