Sun. Apr 28th, 2024

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी) की 17वीं वाहिनी ने गत सायं रिकांगपिओ में राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने राज्यपाल को आई.टी.बी.पी की चीन से लगती 120 किलोमीटर सीमा में तैनाती से जुड़ी जानकारी से अवगत करवाया। राज्यपाल ने सैनिकोें से बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने उनके जज्बे को सलाम किया तथा कहा कि पूरा देश उनके साथ है और हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। ये सैनिक तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हर समय हमारे देश की सीमा की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं और इन्हीं सैनिकों की वजह से देश खुली हवा में सांस ले पाता है।
17वीं आईटीबीपी वाहिनी के उप-समादेशक धर्मेन्द्र सिंह ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
देर रात, जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यवाहक उपायुक्त श्री अश्वनी कुमार, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर अवनींद्र कुमार तथा जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।