Sun. May 19th, 2024

मंडी, कुल्लू और लौहाल स्पीति जिलों के युवा भी बनेंगे अग्निवीर*

कर्नल ए.एस. नाथ ने बताया कि इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत विशेष रूप से मंडी, कुल्लू और लौहाल स्पीति जिलों के युवाओं के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के अंतर्गत 28 सितम्बर से 9 अक्तूबर, 2022 तक मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली में अग्निवीर सिपाही सामान्य डियुटी,  अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर (ट्रेडमैन) के पदों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन नवम्बर, 2022  में प्रस्तावित है।

*ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाईट पर कराएं पंजीकरण*

सेना भर्ती कार्यालय निदेशक ने बताया कि भारतीय सेना की इन भर्ती रैलियों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट आइएन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 5 जुलाई से 4 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता तथा अन्य शर्ते ‘ज्वाइन इंडियन आर्मी’ वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाईट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य कर लें।

                                         00