Thu. Mar 28th, 2024

मंडी जिला में शहरी निकायों के रोटेशन व आरक्षण की प्रकिया पूरी
मंडी, 4 सितम्बर: मंडी जिला में शहरी स्थानीय निकायों में रोटेशन व आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए शुक्रवार को सम्बन्धित एसडीएम कार्यालयों में सम्बन्धित नगर निकायों के तीन प्रमुख व्यक्तियों और तीन राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाले गए ।
नगर पंचायत करसोग
नगर पंचायत करसोग में अप्पर न्यारा वार्ड-1 अनुसूचित जाति महिला, न्यारा वार्ड-2 और पुराना बाजार वार्ड-4 महिला उम्मीदवारों के लिए और करसोग सदर वार्ड-3, करसोग बाजार वार्ड-5, ममेल वार्ड-7 को अनारक्षित घोषित किया गया है।
नगर पंचायत रिवालसर
नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड 1, 2, 3 और 6 अनारक्षित, वार्ड-4 और 7 महिला आरक्षित और वार्ड-5 महिला (अनुसूचित जाति) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर परिषद नेरचौक
नगर परिषद नेरचौक में रत्ती वार्ड-1 और ढांगू वार्ड-2 महिला (अनुसूचित जाति), डडवाहन वार्ड-3, डडौर वार्ड-10 और सयोहली वार्ड-11 महिला, नेर-1 वार्ड-4, भंगरोटू वार्ड-6 और मझेठल वार्ड-8 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जबकि नेर-2 वार्ड-5, नागचला वार्ड-7 और कंसा चौक वार्ड-9 को अनारक्षित किया गया है।
नगर परिषद सरकाघाट
नगर परिषद सरकाघाट में ततीह वार्ड-1, जमसई वार्ड-3 और रोपा कॉलोनी वार्ड-6 को अनारक्षित, राम नगर वार्ड-2 और बैहड़ डबरोग वार्ड-7 महिला, कलश वार्ड-4 अनुसूचित जाति, कुनालग वार्ड-5 को महिला (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर परिषद सुन्दनगर
नगर परिषद सुन्दरनगर में बाडी कलवाड़ा वार्ड-1 और बनायक वार्ड-7, अम्बेदकर नगर वार्ड-8, चांगर वार्ड-10 और पुराना बाजार वार्ड-11 को महिला आरक्षित, बनैड़ वार्ड-2, पुंग वार्ड-3, सलाह वार्ड-4, भोजपुर वार्ड-9 और ईष्ट कॉलोनी वार्ड-13 को अनारक्षित, भरोह वार्ड-5 और वैस्ट कॉलोनी वार्ड-12 को अनुसूचित जाति, बहोट वार्ड-6 को महिला (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर परिषद जोगिन्द्रनगर
नगर परिषद जोगिन्द्रनगर में लक्ष्मी बाजार वार्ड-1, अप्पर सेरी वार्ड-5, लोअर सेरी वार्ड-6 को अनारक्षित, गरोडू वार्ड-2 को अनुसूचित जाति, कॉलेज एरिया वार्ड-3, समलोट वार्ड-4 को महिला आरक्षित, शानन वार्ड-7 को महिला (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित किया गया है।