Thu. Apr 18th, 2024

मंडी, 9 अक्तूबर: विद्युत उप मंडल मंडी-1 के तहत उप केन्द्र खलियार तथा इससे सम्बन्धित फीडरों मंगवाई, सेरी, समखेतर, जेल रोड़, अस्पताल फीडर में 11 अक्तूबर को विद्युत उपकरणों की जरूरी मुरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 11 अक्तूबर को सम्बन्धित क्षेत्रों में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी देते हुए विद्युत उप मंडल के सहायक अधिशासी अभियन्ता शैलेश्वर राणा ने बताया कि इस दौरान मंगवाई, सन्यारडी, पुल घराट, थनेडा, टारना, तवाम्बडा, परिधि गृह, जेल रोड़, पीडब्लयूडी कार्यालय परिसर, जोनल अस्पताल, पैलेस कॉलोनी, अस्पताल रोड़, सेरी, भूतनाथ, समखेतर, मोतीबाजार, टाउन हाल, सुहरा मोहल्ला, उपायुक्त कार्यलय, एसत्रपी ऑफिसर, कोर्ट परिसर, चौहाटा बाजार, चन्द्रलोग गली, भगवान मोहल्ला, चौबाटा, गोल पौड़ी गणपती रोड़, सैन मुहल्ला व उसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।