Fri. Apr 19th, 2024

मंडी, 1 सितम्बर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने दो दिवसीय प्रवास पर मंडी आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 2 सितम्बर को प्रात: 10:30 बजे कांगनी धार हैलीपैड पहुंचेगे। मुख्यमंत्री 10:45 पर विपाशा सदन में जिला अधिकारियों के साथ जिला मंडी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 2:15 पर वैली व्यू होटल चक्कर में बल्ह निर्वाचन क्षेत्र के मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मंडल मिलन कार्यक्रम के तहत बात करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराब सर्कट हाउस मंडी में होगा।
मुख्यमंत्री 2 सितम्बर को प्रात: 11 बजे विपाशा सदन में सुन्दरनगर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं और सांय 2 से 4 बजे तक मंडी जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 4:25 पर मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।