Thu. Mar 28th, 2024

मुख्यमंत्री ने करतार सिंह को पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हमीरपुर के करतार सिंह को कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जय राम ठाकुर ने करतार सिंह द्वारा शीशे की बोतलों में बेम्बू आर्ट से तैयार की गई अद्भुत कलाकृतियों और काष्ठकला की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी कारीगरी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनकी इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश को गर्व है।