Sun. Apr 28th, 2024

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार बद्री सिंह भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है, बद्री सिंह भाटिया का आज दिल्ली में निधन हो गया।

बद्री सिंह भाटिया सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने कविता, उपन्यास और लघु कथाओं पर सोलह से अधिक पुस्तकें लिखी हंै। वह वर्ष 2005 में सूचना और जन संपर्क विभाग के प्रकाशन, हिमप्रस्थ संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

निदेशक सूचना और जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बद्री सिंह भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।