Thu. Apr 25th, 2024

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू के रधुनाथपुर पहुंचकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता राजमाता यीना देवेश्वरी के निधन पर परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यीना देवेश्वरी का हाल ही में निधन हो गया था।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, महासचिव अखिलेश कपूर, राज्य योजना बोर्ड के सदस्य युवराज बोध, महेश्वर सिंह के पुत्र दानवेन्द्र व हितेश्वर सिंह और पूर्व मंत्री दिवंगत कर्ण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।