Tue. May 7th, 2024

मोतीपुर धार में रोपे विभिन्न प्रजातियों के 55 पौधे
पर्यावरण सरंक्षण में समाज का हर वर्ग निभाए नैतिक जिम्मेदारीः माया वरधान
मंडी, 19 जुलाई: आर्ट ऑफ लिविंग की मंडी शाखा विभिन्न सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है। संस्था से जुड़े स्वयं सेवी समय-समय पर पारम्पारिक जल स्रोत्रों के रखरखाव व उनकी स्वच्छता, सामाजिक स्थलों पर स्वच्छता बारे लोगों को जागरूक करते रहते हैं। अपनी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्था द्वारा आज वन विभाग के सहयोग से मंडी शहर के साथ लगते मोतीपुर धार में जामुन, दाडू, शीशम व अन्य प्रजातियों के 55 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई।
आर्ट ऑफ लिविंग की जिला समन्वयक माया वरधान ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग पिछले 10 वर्षों से निरन्तर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण के लिए निरन्तर अपना योगदान देती रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अन्य समस्याओं के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी समाज के लिए बड़ी चुनौती है और पर्यावरण सरंक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी युवा पीढ़ी को भी आगे आना चाहिए।
इस मौके पर वन खण्ड अधिकारी किशोर कुमार व वन रक्षक परवीन कुमार ने वृक्ष रोपित करने से पहले स्वयं सेवियों को वृक्ष लगाने की बारिकीयों बारे बताया और वृक्ष रोपित करने में स्वयं सेवियों को पूरा सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के उपरान्त उनका संरक्षण भी अत्यन्त जरूरी है ताकि हम इन पौधों को जीवित रख सकें।
वृक्षारोपण में ग्रामीण बैंक मंडी से उदय चंद्रा, सेवानिवृत डीएफओ, प्रेम लाल गुप्ता सहित हितेश राय, कविता, सचिन, पुष्पा, सुरेन्द्रा, सुमन, चेतना, मृदुला सहित अन्य स्वयं सेवियों ने भाग लिया