Sun. Apr 28th, 2024

राज्यपाल ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका 91 वर्ष की आयु में चंडीगढ़ में निधन हो गया।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिल्खा सिंह एक महान खिलाड़ी थे, जिन्होंने करोड़ों देशवासियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। वह हमेशा युवा प्रतिभाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

.0.