Fri. Apr 19th, 2024

शिमला, 20 जुलाई
गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने आज गुड़िया सक्षम बोर्ड हिमाचल प्रदेश के गैर सरकारी सदस्य नामित करने के लिए राज्यपाल हिमाचल प्रदेश भंडारू दत्तात्रे व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर का आभार प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाआंे व लड़कियों के सशक्तिकरण हेतु चलाई गई योजनाओं के कार्यान्वयन में सार्थक सिद्ध होगी। उन्होंने सक्षम गुड़िया बोर्ड हिमाचल प्रदेश के नए नामित सदस्य श्रीमती मांचली ठाकुर, श्रीमती सुशीला शर्मा, अन्जना शर्मा, देवकला, एडवोकेट वर्षा ठाकुर, बिन्दिया सूद, गंगा भक्ति, श्रीमती परवीन छाजटा, श्रीमती हेम लता कौशल, श्रीमती श्यामा पुंडीर, श्रीमती रजनी ठाकुर व श्रीमती मनीषा देवी को सक्षम गुड़िया बोर्ड हि0प्र0 सरकार द्वारा गैर सरकारी सदस्य नामित करने पर बधाई दी।
उन्होंने सभी समाजसेवी महिलाओं को बोर्ड की कार्य प्रणाली को और गति देते हुए प्रदेश मंे एक नया आयाम स्थापित करने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड प्रदेश में मासूम किशोरियों, महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ अपराध से सुरक्षा और स्वास्थ्य व पोषण संबंधी पहलुओं में सकारात्मक सुधार के लिए मदद करेगा।
उन्होंने बताया कि महिलाओं व बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध की रोकथाम व उनके संविधान के तहत अधिकारों के लिए जागरूकता व गुड़िया हेल्प लाईन का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर सहायक सिद्ध होगा।