Fri. May 10th, 2024

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर द्वारा कोठी पंचायत के

13 सितम्बर, 2021
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर द्वारा कोठी पंचायत के दारयोदेन आंगनवाड़ी केंद्र में पोषाहार दिवस मनाया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी देव भगत नेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने की विधि बताई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नेहा द्वारा प्रदर्शनी के माधयम से लोगों को न्यूट्री मिक्स पंजीरी की विधि के बारे बताया गया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को बच्चों, दिए जाने वाले आहार में पौष्टिक आहार का उपयोग करने के लिए कहा।
देव भगत ने कहा कि इस दौरान लोगों को न्यूट्री मिक्स का हलवा व इसके पौष्टिक लड्डू बनाकर खिलाए गए। इस दोरान प्रदेश सरकार विशेषकर महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं व महिलाओं के अधिकारों की भी जानकारी दी गई।
.0.