Sun. May 12th, 2024

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 अक्तूबर, 2021 से आयोजित किए जा रहे पैन इंडिया लीगल अवेयरनैस एण्ड आउटरीच अभियान

12 नवम्बर, 2021
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 अक्तूबर, 2021 से आयोजित  किए जा रहे पैन इंडिया लीगल अवेयरनैस एण्ड आउटरीच अभियान का समापन समारोह 14 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विक्रांत कौण्डल ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का नालसा के यू-टयूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसे https://youtu.be/qDEpYLr3jK4 लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी तथा भारत के सर्वाच्च न्यायलय के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित विश्ष्टि अतिथि होंगे। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायलय के न्यायाधीश  ए.एम. खानवीलकर एवं सर्वोच्च न्यायलय के न्यायाधीश  व एस.सी.एल.एस.एसी के अध्यक्ष व भारत के महान्यावादी के.के वेणुगोपाल भी उपस्थित होंगे।
.0.