Sun. May 19th, 2024

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 2023 का आयोजन आज 01 मार्च, 2023 से 08  मार्च, 2023 तक सप्ताह भर चलने वाले आयोजनों के अन्तर्गत किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री अल्ताफ हुसैन हाजीउप महानिदेशक राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग)हिमाचल प्रदेश ने किया। अपने संबोधन में श्री हाजी ने प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने वर्ष 2023 का विषय  ‘DigitALL Innovation and technology for gender equality’ पर भी प्रकाश डाला तथा साथ ही अभियान विषय ‘#Embrace Equality’ पर भी अपने विचार रखे।

 

श्री हाजी ने बताया  महिलायें एवं लड़कियां अपनी मानव पूंजी को सुदृढ़ कर अच्छी नेताउद्यमी बन समावेशित उन्नति का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

 

डा. सपना शर्मासहायक प्रोफेसरलोक प्रशाशन विभागहिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालयने महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवं लैंगिक समानता पर अपने विचार रखे।

 

डा. सविता ठाकुर जोशीअनुसंधान अन्वेषकजनसंख्या अनुसंधान केंद्रहिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालयने महिला सशक्तिकरण एवं समाज को बदलने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग) के क्षेत्रीय कार्यालयशिमला एवं उप-क्षेत्रीय कार्यालयों हमीरपुरमण्डी व धर्मशाला की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया। इस अवसर पर एक नाटक का भी विमोचन किया गया।