Sun. Apr 28th, 2024

वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की कार्यकारी समिति की आठवीं बैठक होटल  होली डे  होम  शिमला में  प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख श्री  अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  सम्पन्न  हुई ! बैठक  की शुरुआत में  अतिरिक्त प्रधान मुख्य  अरण्यपाल एवं सीइओ स्टेट ऑथोरिटी कैम्पा श्री  नागेश कुमार  गुलेरिया द्वारा बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों से आये हुए प्रतिनिधियों  का स्वागत किया गया । बैठक  के शुरू  में कैम्पा  की फ़ाइल फ़ोल्डर  का अनावरण भी किया  गया। सातवीं बैठक में  लिए  गए विभिन्न एजेंडों के निर्णयों  की समीक्षा  भी  बैठक  के  प्रारंभ  में की  गई। इस बैठक में 10 विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई , जिसमे सभी प्रस्तावों को पारित किया गया।
जिनमें  महत्वपूर्ण निर्णय इस प्रकार है  :- वित्तीय  वर्ष 2023-2024 के लिए कैम्पा  के माध्यम से होने  वाली  वार्षिक  गतिविधियों जैसे  प्रर्तिपूरक वनीकरण,एकीकृत वन्य जीवन प्रबंधन योजना, जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों  के लिए  150 करोड़ बजट का अनुमोदन किया जाएगा।
-हिमालयन वन  अनुसंधान संस्थान  के माध्यम से  माइकोराइजल बायोटेक्नोलॉजी का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादित किया  जाएगा व  वन विभाग की पौधशालाओं में माइकोराइजल कवक के साथ कृत्रिम टीकाकरण द्वारा रोपण स्टॉक का उत्पादन किया जाएगा।  सीआरएस विधि द्वारा लैंटाना उन्मूलन किया जाएगा  हिमाचल प्रदेश राज्य प्राधिकरण ने चारे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लैंटाना से प्रभावित क्षेत्रों को साफ करने की योजना  शुरू की है।
– कैम्पा  परियोजना की अपनी  वेबसाइट  विकसित  करने के लिए  कार्यकारी  समिति  ने  प्रस्ताव पारित  किया गया  ।
बैठक  में  श्रीमती प्रीति भंडारी जी ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को कैम्पा प्राधिकरण  के तहत होने वाले कार्यों की  संक्षिप्त जानकारी कार्यकारी समिति में रखी। सीइओ स्टेट ऑथोरिटी कैम्पा  श्री  नागेश कुमार गुलेरिया जी  ने प्रदेश  भर में  प्राधिकरण क्षेत्र  में सम्बन्धित  अधिकारियों  को प्रत्येक  कार्य को जल्द से जल्द  करने  के निर्देश  दिये। इस बैठक  में  प्रधान मुख्य  अरण्यपाल श्री राजेश इका , मुख्य अरण्यपाल श्रीमती मीरा शर्मा, मुख्य अरण्यपाल श्री अनिल शर्मा ,मुख्य अरण्यपाल श्री अजीत ठाकुर जी , अरण्यपाल श्री अभिलाश दामोदरन जी  ,श्रीमती सरोज वर्मा जी वन मंडलाधिकारी एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी आभासी माध्यम से  व अन्य  विभागों के  अन्य  अधिकारी भी उपस्थित रहे।