Wed. Jul 9th, 2025

शाहपुर हलके के साथ लगते जिला चम्बा के हटली गाँव के औद्योगिक क्षेत्र में बेस्ट प्रोसेसिंग फैक्ट्री में देर रात 23 दिसंबर को घटित आगजनी की घटना पर शाहपुर के नवनिर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
केवल सिंह पठानिया ने एसडीएम, स्थानीय पंचायत प्रधान सहित घटना स्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना के बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को यथासंभव सहायता के निर्देश दिये हैं।
पठानिया ने कहा कि फैक्ट्री में आगजनी की घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए गये हैं और प्रभावितों की सहायता एवं पुर्नवास के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिये गये हैं