Thu. Apr 18th, 2024

विधायक होशियार सिंह ने वन भूमि स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह ने देहरा में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दक्षिणी परिसर स्थापित करने के लिए देहरा में 81.796 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

होशियार सिंह ने कहा कि यह महत्वकांक्षी योजना गत 10 वर्षों से लम्बित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस मामले को समय-समय पर केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया, जिनके कारण यह भूमि हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को स्थानांतरित की गई है।