Fri. Apr 26th, 2024

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत विधिक सहायता हेतु किन्नौर मण्डल के किन्नौर, रामपुर, कुमारसेन, व आनी के लिए विधिक सहायता हेतु हेल्पलाईन नम्बर जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि किन्नौर स्थित रिकांग पिओ के लिए विधिक सहायता हेतु सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण किन्नौर के हेल्पलाईन नम्बर 01782-223605 व ई-मेल secy-dlsa-kin-hp@gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार रिकांग पिओ से सहायता प्राप्त करने के लिए अध्यक्ष उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति के हेल्पलाईन नम्बर 01786-222988 व ई-मेल cha-sdlc-rec-hp@gov.in, रामपुर बुश्हैर के लिए अध्यक्ष उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति के हेल्पलाईन नम्बर 01782-234306 व ई-मेल cha-sdlc-ram-hp@gov.in, अध्यक्ष उपमण्डलीय विधिक सेवाएं समिति आनी के हैल्पलाईन नम्बर 01904-253561 व ई-मेल cha-sdlc-ani-hp@gov.in तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण किन्नौर स्थित रामपुर बुश्हैर के हैल्पलाईन नम्बर 01782-234305 व ई-मेल cha-dlsc-kin-hp@gov.in पर सम्पर्क कर कोविड-19 महामारी के दौरान विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह हेतु राज्य हैल्पलाइन नम्बर 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है।