Fri. May 3rd, 2024

विभागीय अधिकारी खर्च न हुई धनराशि को जल्द खर्च करना सुनिश्चित बनाएं-महेन्द्र सिंह ठाकुर
जोगिन्दर नगर में उप मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ अन स्पेंट बजट को लेकर जलशक्ति मंत्री ने की समीक्षा बैठक
जोगिन्दर नगर, 07 अगस्त-जलशक्ति, बागवानी, सैनिक कल्याण एवं राजस्व मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च न हुई धनराशि को जल्द से जल्द खर्च करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होने कहा कि मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना काल के दौरान विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए सभी मंत्रियों व अधिकारियों को वर्ष 2001 से लेकर 2020 तक खर्च न हुई धनराशि बारे विस्तृत कार्य योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत गठित कैबिनेट सब कमेटी ने यह पाया है कि प्रदेश में विभिन्न विभागों के पास लगभग 15 हजार करोड़ रूपये से भी अधिक धनराशि पड़ी है जो अभी तक खर्च नहीं हुई है। इसी अन स्पेंट मनी को लेकर उप मंडल स्तर पर सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है ताकि खर्च न हुई धनराशि को लेकर एक व्यापक कार्य योजना बनाकर विकास कार्यों को गति दी जा सके। महेन्द्र सिंह ठाकुर आज जोगिन्दर नगर स्थित मिनी सचिवालय परिसर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ लंबे समय से खर्च न हुई धनराशि को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज जम्बाल भी मौजूद रहे। बैठक का संचालन एसडीएम अमित मैहरा ने किया।
उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके पास वर्ष 2001 से खर्च न हुई धनराशि को लेकर सही आंकडे प्रस्तुत करना सुनिश्चित बनाएं ताकि विभिन्न विकास कार्यों पर इस धनराशि को व्यय किया जा सके। उन्होने कहा कि खर्च न हुई धनराशि को सभी विभाग विकास कार्यों पर समयबद्ध खर्च करना सुनिश्चित बनाएं ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के आम वर्ग तक पहुंच सके। साथ ही निर्देश दिए कि सभी विभाग खर्च न हुई धनराशि को लेकर क्षेत्र के सांसद व विधायक के साथ व्यापक चर्चा कर खर्च करना सुनिश्चित बनाएं ताकि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर स्वीकृत हुई धनराशि को इसी क्षेत्र के विकास में खर्च किया जा सके।
जलशक्ति मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए वे दफतरों से बाहर निकल कर फील्ड में जाकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनाएं। साथ ही कहा कि जो पैसा खर्च नहीं हो पा रहा है उसे दूसरी जगह खर्च करना सुनिश्चित करें ताकि विकास कार्यों का लाभ समयबद्ध आमजन को मिल सके