Tue. May 21st, 2024

जेपी नड्डा ने सांसद राम स्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष व सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार सायं नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में सांसद राम स्वरूप शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राम स्वरूप शर्मा के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राम स्वरूप शर्मा के पार्थिव शरीर को हिमाचल सदन पहंुंचाया गया, जहां केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप व इन्दु गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र नाथ पांडे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे हिमाचल वासियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढांढस बढ़ाया।