Fri. May 3rd, 2024

सोलन, भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन का सोलन पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, सोलन जिला के प्रभारी पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद एवं वीरेंद्र कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा सुशासन के लिए जानी जाती है, घर बैठे न्याय और घर बैठे सरकार से फायदे भाजपा में ही संभव है। कल देश के प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ किसानों को 18000 करोड़ का फायदा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर द्वारा पहुंचाया है।
उन्होंने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल शाबाशी चाहता है और कार्य करता है।
उन्होंने कहा कांग्रेसका नेता जन्म से बनता है, पर भाजपा का नेता कर्म से बनता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही है और सोलन शहर को नगर निगम के रूप में तोहफा दिया है इस नगर निगम में अपना महापौर और उपमहापौर हो इस लक्ष्य से हमें कार्य करना है। यो चुनाव 2022 का सेमीफाइनल होगा।
भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की हिमाचल प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है ,केंद्र में नरेंद्र मोदी ,प्रदेश में जयराम ठाकुर और यहां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सब हिमाचल के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आज से ही हम 2022 में मिशन रिपीट का संकल्प लेते हैं और मन पक्का कर इस लक्ष्य को हासिल करने आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और इसका बहुत बड़ा फायदा है 2022 में मिलेगा।l
3 Attachments