Thu. Apr 25th, 2024

मंडी, 9 नवंबर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने नागरिक चिकित्सालय करसोग में आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड करसोग में सेवाएं दे रही 117 आशा कार्यकर्ताओं को निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन की मदद से आशा कार्यकर्ता अपना काम और बेहतर तरीके से कर सकेंगी। इससे उन्हें डीसीडी, हिमआरोग्य, टीबी मुक्त हिमाचल ऐप, आरसीएच पोर्टल आदि एप्लीकेशन के प्रयोग में आसानी होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्ताओं को और संबल देने तथा खण्ड, जिला व राज्य स्तर पर त्वरित सूचना सम्प्रेषण के लिए स्मार्ट फोन दे रही है। प्रदेश में आठ हजार के लगभग आशा वर्करज कार्य कर रही हैं, जिनमें से मण्डी जिला में 1250 कार्यरत हैं।