Tue. Apr 23rd, 2024

हिमाचल प्रदेश इस दुखद परिस्थिति में उत्तराखंड के लोगों के साथ हैंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली में प्राकृतिक आपदा से ग्लेशियर टूटने के कारण वहां हुई तबाही की सूचना अत्यन्त चिन्ताजनक है और इस दुखद परिस्थिति में हिमाचल प्रदेश के लोग उत्तराखंड के साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ईश्वर और देवभूमि हिमाचल के सभी देवी-देवताओं से इस कठिन समय में उत्तराखंड के सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना करते हंै।