Sun. May 5th, 2024

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर के आकस्मिक निधन पर चूड़ेश्वर सेवा समिति ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। नरेन्द्र ठाकुर का लम्बी बीमारी के कारण बाद गत सोमवार को पीजीआई चण्डीगढ में निधन हो गया था। रोहड़ू क्षेत्र के रहने वाली दिवंगत नरेंद्र ठाकुर शिमला नगर निगम के उप महापौर तथा अतिरिक्त महाविधवक्ता के पद पर भी रहे।
चूड़ेश्वर सेवा समिति के संरक्षक प्रो. अमर सिंह चैहान, अध्यक्ष बीएम नांटा, पूर्व प्रधानाचार्य सुंदर सिंह चैहान, पूर्व कुलपति प्रो. शिवराज सिंह, मुख्य सलाहकार नारायण सिंह चैहान, तुलसीराम चैहान, पूर्व मुख्य अभियंता अमर सिंह चैहान, सुनील कमल, वीरेंद्र वर्मा तथा पूर्व प्राचार्य डाॅ. अमीचंद कमल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी पर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।