Thu. Mar 28th, 2024

3 अक्टूबर दिन रविवार को शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद की अध्यक्षता में एक सोलन शहरी कांग्रेस की मीटिंग अग्रवाल धर्मशाला में हुई

3 अक्टूबर दिन रविवार को शहरी कांग्रेस  अध्यक्ष अंकुश सूद की अध्यक्षता में एक सोलन शहरी कांग्रेस की मीटिंग अग्रवाल धर्मशाला में हुई जिसमें मुख्य तौर पर कर्नल शांडिल जी ने शिरकत करी , सभा में हर वार्ड में कांग्रेस का झंडा बुलंद करने वाले पार्षदों को सम्मानित किया गया वह साथ ही साथ उन कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने इलेक्शन के दौरान कांग्रेस को जिताने में पूरी मदद करी इस मौके पर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का भी स्वागत किया गया जिसमें मुख्यत भाजपा की मुख्य कार्यकर्ता वेद ज्योति चंदेल व  समीर  ने दल बल के साथ कांग्रेस का दामन थामा इसके साथ-साथ आम आदमी पार्टी व अन्य कई लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा इस मौके पर लगभग 50 लोगों ने कांग्रेस को ज्वाइन किया जो कि विभिन्न वार्डों से संबंध रखते है ।  साथ ही साथ मीटिंग में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई  , इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार , ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर ,  महापोर पूनम ग्रोवर , उप महापोर राजीव कौड़ा ,  रजत थापा, जिया लाल शर्मा ,आदित्य त्रिपाठी, जितेंद्र पिज़्ज़ार, भानु ,विजय  ठाकुर , विक्रम ठाकुर, बॉबी,  निश्चल,  विनेश धीर ,, सावित्री सांख्यान , कंचन राणा , नीता अग्रवाल, मधु , उमा , व सभी पार्षद आदि मोजूद रहे ।