Sun. Sep 22nd, 2024
बसपा के जनसंपर्क अभियान को  नेरचौक और रिवालसर क्षेत्र में जोरदार समर्थन से बसपा कार्यकर्ता गदगद
07 जून 2022 बहुजन समाज पार्टी बल्ह विधानसभा के जनसंपर्क अभियान को नेरचौक और रिवालसर क्षेत्र में जनता के जोरदार समर्थन से कार्यकर्ता गदगद हुए।
प्रो प्रेम कुमार हवाल, प्रदेश महासचिव व प्रभारी मण्डी लोकसभा क्षेत्र के नेतृत्व में एक दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमे जनचेतन अभियान के पर्चे भी बांटे गए
इस अभियान में बसपा हिमाचल प्रदेश के नए स्लोगन ” हिमाचाला रे लोक कराहयें पुकार, येभे ल्याऊणी बसपा री सरकार” बल्ह विधानसभा क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बन गया है
इस अभियान में एडवोकेट नरेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव, रमेश कुमार अध्यक्ष बसपा जिला मण्डी, सरदार तारा सिंह प्रभारी मण्डी सदर विधानसभा क्षेत्र, जगमोहन सैनी, प्रभारी बल्ह विधानसभा क्षेत्र, सदानंद साठे, अध्यक्ष बल्ह विधानसभा क्षेत्र और अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे ।